लीबिया से 12,000 चीनी नागरिकों को वापस लाया गया
बीजिंग, 25 फरवरी (आईएएनएस)। लीबिया में सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर वहां से अभी तक लगभग 12,000 चीनी नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। चीन के एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उप विदेश मंत्री सोंग ताओ ने संवाददाताओं से कहा कि ताजा जानकारी के मुताबिक लीबिया से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भेजे गए पहले विशेष विमान से 200 से अधिक लोग शुक्रवार को पहुंचे हैं।
विशेष विमान शुक्रवार तड़के बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।
मंत्री के मुताबिक दूसरा विशेष विमान, जो गुरुवार को काहिरा पहुंचा था, वह भी बीजिंग के लिए रवाना हो चुका है। इस विमान के शुक्रवार नौ बजे तक हवाई अड्डे पर पहुंचने की सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications