रेल बजट : ममता के तीन बजट में 179 रेलगाड़ियों की घोषणा

इससे पहले ममता ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की ओर से वर्ष 2009 के रेल बजट में 54 और वर्ष 2010 में 57 रेलगाड़ियों की घोषणा की थीं।

ममता ने अब तक कुल पांच बार रेल बजट पेश किया है, जिसमें से पिछले तीन बजट में उन्होंने कुल 179 नई रेलगाड़ियों की घोषणा की हैं। इनमें विशेष रेलगाड़ियां और पर्यटन तथा उपशहरी सेवाओं को बढ़ावा देने के मकसद से चलाई गईं रेलगाड़ियां शामिल नहीं हैं।

शुक्रवार के बजट में यात्री रेलगाड़ियों के अलावा उन्होंने स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चार 'विवेक एक्सप्रेस' और इसी तरह विश्व कवि रविंद्र नाथ ठाकुर की याद में चार 'कवि गुरु एक्सप्रेस' का भी प्रस्ताव रखा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से ऐतिहासिक और शैक्षिक स्थलों को जोड़ने वाली चार विशेष रेलगाड़ियां कोलकाता, चेन्नई, मुम्बई और बेंगलुरू से शुरू की जाएंगी। जयपुर और अहमदाबाद से चार वातानुकूलित डबल डेकर रेलगाड़ियां भी शुरू की जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+