कर्ज से परेशान किसान ने खुदकुशी की
धमना गांव के बुजुर्ग किसान गुटिया आहिरवार (65 वर्ष) की लाश शुक्रवार सुबह खेत पर एक पेड़ से लटकी मिली। गुटिया के नाती कैलाश का कहना है कि उसके परिवार के पास छह एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर फसल बोई गई थी। लेकिन पानी के अभाव में फसल बर्बाद हो गई। दादा पर बैंक और साहूकारों का कर्ज भी था, जिससे वह परेशान थे।
कैलाश के अनुसार फसल बर्बाद होने और कर्ज से परेशान होकर ही उसके दादा ने आत्महत्या कर ली। वहीं तहसीलदार दिनेश शुक्ला ने क्षेत्र में किसी भी किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात से अनभिज्ञता जाहिर की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications