कलमाडी के आरोपों पर शीला ने साधी चुप्पी
शीला ने शुक्रवार को कलमाडी के इस बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर शीला ने पत्रकारों से कहा, "कोई बयान नहीं।"
कथित अनियमितता को लेकर सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए पेश हो चुके कलमाडी ने गुरुवार को एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान शीला की आलोचना की थी।
कलमाडी ने कहा था, "दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई सवाल क्यों नहीं उठा रहा है। शीला ने मेरे ऊपर अंगुली उठाते हुए कहा था कि घोटाले सिर्फ आयोजन समिति में होते हैं।"
कलमाडी ने शीला के अलावा पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल और पूर्व शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी पर भी निशाना साधा। कलमाडी ने कहा कि शीला के साथ-साथ इन दोनों से भी पूछताछ होनी चाहिए।
कलमाडी ने कहा, "जितने लोग आयोजन समिति से संबद्ध थे, सबके साथ पूछताछ होनी चाहिए। हर आदमी सिर्फ आयोजन समिति के पीछे क्यों पड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications