विदेश मंत्री कृष्णा कुवैत रवाना
उनकी कुवैत यात्रा इन दिनों मध्य पूर्व और खाड़ी देशों में बढ़ रहे तनाव की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इस यात्रा से उन्हें उन देशों की मौजूदा परिस्थितियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। कुवैत की गिनती दुनिया के महत्वपूर्ण तेल उत्पादक देशों में होती है और इस दृष्टि से भी कृष्णा की कुवैत यात्रा अहम है।
भारत और कुवैत के बीच 2009-10 में 9.031 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ था, जिसके इस साल बढ़ने की उम्मीद है। कुवैत में करीब 6,00,000 भारतीय बैंकिंग, पेट्रोलियम और सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनियों में काम करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications