यमन में विपक्ष के साथ वार्ता चाहते हैं सालेह
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने मीडिया की रिपोर्टों के हवाले से बताया कि यमन में प्रदर्शनकारी अमेरिकी समर्थन प्राप्त राष्ट्रपति सालेह की इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सालेह पिछले 32 वर्षो से सत्ता में बने हुए हैं।
प्रधानमंत्री अली मोहम्मद मेगावर इस समिति के अध्यक्ष होंगे। उम्मीद है कि प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गौर करने के लिए वह उनके साथ बातचीत करेंगे।
शुक्रवार की प्रार्थना में शामिल होने के लिए राजधानी सना के प्रमुख चौराहे पर हजारों की संख्या में लोग जुटे। इस बात के आसार हैं प्रार्थना के बाद लोग राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी रैलियां निकालेंगे।
उल्लेखनीय है कि ट्यूनीशिया और मिस्र में हाल के दिनों में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अरब के कई देशों की जनता सड़कों पर उतर आई है। लोग देश के शासकों से सत्ता छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications