शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 68 अंक ऊपर (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 142.67 अंकों की तेजी के साथ 17,775.08 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,812.44 अंक के ऊपरी और 17,469.97 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स (4.43 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.55 फीसदी), आईटीसी (3.00 फीसदी), एसबीआई (2.09 फीसदी) और जिंदल स्टील (1.87 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में रिलायंस कम्युनिकेशन (5.40 फीसदी), रिलायंस इंफ्रा (4.58 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.38 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.48 फीसदी) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.23 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 58.35 अंकों की तेजी के साथ 5,321.05 पर खुला। निफ्टी ने 5,338.20 के ऊपरी और 5,232.75 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 14.27 अंकों की गिरावट के साथ 6,353.52 पर और स्मॉलकैप 24.57 अंकों की गिरावट के साथ 7,789.47 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (2.20 फीसदी), बैंकिंग (1.86 फीसदी), वाहन (0.75 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.52 फीसदी) और सार्वजनिक कम्पनियां (0.14 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई में गिरावट दर्ज करने वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (0.72 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.49 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.49 फीसदी), बिजली (0.49 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.12 फीसदी) प्रमुख रहे।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1273 शेयरों में तेजी और 1589 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 100 शेयरोंे के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications