रेल बजट : किराये में वृद्धि नहीं, 68 रेलगाड़ियों की घोषणा (लीड-1)

सुरक्षा और निजी-सार्वजनिक भागीदारी के तहत औद्योगिक पार्को पर ज्यादा धन खर्च की घोषणा से साथ बनर्जी ने अपने पिटारे से महिलाओं और पत्रकारों के साथ-साथ आम आदमी को भी बहुत कुछ देने की घोषण की। उन्होंने हालांकि गृह राज्य पश्चिम बंगाल पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखाई, जहां इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

नई रेलगाड़ियों के अलावा बजट में 33 रेलगाड़ियों की दूरियां बढ़ाने और 17 अन्य के फेरों में वृद्धि करने की घोषणा की गई। उन्होंने 107 नए मार्गो का सर्वेक्षण कराने, जयपुर-दिल्ली और अहमदाबाद-मुम्बई मार्ग पर डबल डेकर रेलगाड़ियां चलाने और उन्नत वातानुकूलित श्रेणी शुरू करने का प्रस्ताव भी किया।

बजट में विकलांग लोगों को राजधानी और शताब्दी रेलगाड़ियों, मीडियाकर्मियों और उनके परिवार को साल में दो बार की यात्रा के लिए किराये में 50 फीसदी की छूट, और वरिष्ठ नागरिकों को 30 फीसदी की जगह 40 फीसदी की छूट देने की घोषणा की गई।

इसके अलावा एक बहुउद्देशीय अखिल भारतीय स्मार्टकार्ड 'गो इंडिया' शुरू करने की घोषणा की गई जो लम्बी दूरी, उपनगरीय और मेट्रो रेलगाड़ियों में टिकट के बदले प्रयोग होंगे। साथ ही इंटरनेट के माध्यम से टिकट खरीदने पर वातानुकूलित श्रेणी के लिए 10 रुपये और अन्य श्रेणियों के लिए पांच रुपये शुल्क लिया जाएगा।

इस सबके अलाव बनर्जी ने अपने राज्य पश्चिम बंगाल के सिंगूर में एक नया रेल डिब्बा कारखाना, 15 नई उपनगरीय रेलगाड़ियां और कोलकाता मेट्रो सेवा के लिए 34 नई रेलगाड़ियों की घोषणा की। जिन रेलगाड़ियों के फेरों और दूरियों में वृद्धि की जाएंगी उसमें से अधिकतर पश्चिम बंगाल को छूएंगी।

लोकसभा में बजट भाषण में बनर्जी ने कहा, "हमने दो आयामी दृष्किोण अपनाया है। पहला टिकाऊ, प्रभावी और तेजी से रेलवे का विकास और दूसरा आम आदमी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक जिम्मेदारी को निभाना।"

रेल मंत्री के रूप में अपना पांचवा बजट पेश करते हुए ममता ने कहा, "इस बजट में हमने मानवीय चेहरे के साथ सामाजिक जिम्मेदारी पर पर्याप्त ध्यान देते हुए मजबूत आर्थिक स्थिति पर जोर दिया है।"

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बनर्जी इसे आदमी का रेल बजट करार देते हुए उनकी खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यात्री और माल भाड़े में वृद्धि नहीं होने से महंगाई पर काबू पाने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा, "रेल मंत्री ने सराहनीय कार्य किया है।" पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे अपने राज्य पर गर्व है। देश के दूसरे राज्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के लिए भी मुझसे जो कुछ बन पड़ेगा, मैं करूंगी।"

बनर्जी के ऐसा कहते ही विपक्षी दलों राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अपनी सीट से खड़े हो गए। उन्होंने कई मौकों पर मंत्री को उनका भाषण पूरा करने से रोकने की कोशिश की।

केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की मंत्री रहते हुए उन्होंने पूर्व के दो रेल बजटों में किराये में बिना को वृद्धि किए वर्ष 2009-10 में 122 नई रेलगाड़ियों और 2010-11 में 54 नई रेलगाड़ियों की घोषणा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+