रेल बजट: लोक लुभावन रेल बजट से बुजुर्ग खुश

रेल बजट में वरिष्ठ नागरिक को यात्रा टिकट पर मिलने वाली रियायत में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बुर्जुगों को मिलने वाली इस छूट को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। सेवानिवृत्त अधिकारी आर. एस. शर्मा कहते हैं कि रेल बजट ने बुजुर्गो को राहत दी है। यह एक सार्थक कदम है। उनका मानना है कि अगर रेलगाड़ियों में महिलाओं व विकलांगों की तरह बुजुगरें के लिए भी डिब्बा आरक्षित किया जाता तो ज्यादा अच्छा होता।

वहीं चंदा देवी कहती हैं कि किराए में वृद्धि न होने से समाज का हर वर्ग राहत महसूस कर रहा है वहीं महिलाओं को 60 वर्ष के स्थान पर 58 वर्ष में ही वरिष्ठ नागरिक की सुविधा देने का फैसला लिया गया है, यह सुखद है। इस फैसले से अब उन महिलाओं को भी वरिष्ठ नागरिक सुविधाएं हासिल हो सकेगीं जिनकी उम्र 58 वर्ष है।

कारोबारी लक्ष्मी नारायण रेल बजट को सुखद करार देते है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच किराए में इजाफा न किया जाना काफी राहत देने वाला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+