रेल बजट: नीतीश ने कहा बिहार को किया गया नजरअंदाज
रेल बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि रेल बजट में बिहार के लोगों की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि पटना से राजधानी दिल्ली और उत्तरी बिहार से मुंबई जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा होती है परंतु रेल मंत्री ने इन यात्रियों को निराश किया। नीतीश ने आशा व्यक्त की है कि आगे से रेल मंत्री यहां के लोगों की भावनाओं का अवश्य ख्याल रखेंगीं।
मुख्यमंत्री ने पूर्व रेल मंत्री पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि आखिर रेलवे का मुनाफा कहां चला गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान रेल मंत्री कह रही हैं कि रेलवे आर्थिक संकट से गुजर रहा है तो कुछ दिन पहले तक पूर्व रेल मंत्री जिस एक लाख करोड़ रुपये के मुनाफे की बात कर रहे थे उसका क्या हुआ। यह आज भी रहस्य है जिसका खुलासा होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications