रेल बजट : 57630 करोड़ रुपये का योजना परिव्यय
बनर्जी ने बताया कि सकल बजटीय सहायता 20,000 करोड़ रुपये, डीजल उपकर 1,041 करोड़ रुपये, आंतरिक संसाधन 14,219 करोड़ रुपये, बाजार की उधारी 20,594 करोड़ रुपये और सार्वजनिक-निजी भागीदारी डब्ल्यूआईएस 1,776 करोड़ रुपये है।
बनर्जी ने कहा कि 2011-12 में 1,000 किलोमीटर नई लाइनों, 867 किलोमीटर दोहरीकरण, तथा 1,017 किलोमीटर आमान परिवर्तन(छोटी लाइन से बड़ी लाइन) का लक्ष्य रखा गया है।
रेल मंत्री ने कहा कि नई लाइनों के लिए 9,563 करोड़ रुपये, दोहरीकरण के लिए 5,406 करोड़ रुपये, आमान परिवर्तन के लिए 2,470 करोड़ रुपये और चल स्टॉक प्राप्त करने के लिए 13,820 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications