शिवराज के पास नहीं है कार
चौहान द्वारा प्रस्तुत किए गए ब्यौरे के अनुसार उनके पास एक रिवाल्वर के अलावा बैंक में 10 लाख रुपये जमा हैं। पत्नी को उन्होंने 19 लाख रुपये दिए हैं। इसके अलावा लगभग छह हैक्टेयर कृषि भूमि सीहोर के जैत व विदिशा के बैस गांव में है।
चौहान के नाम पर भोपाल में विधायक परिसर में एक मकान है जिस पर 15 लाख रुपये बैंक कर्ज बकाया है। इस मकान की कीमत 23 लाख रुपये है। इसी तरह विदिशा के मुखर्जी नगर में भी एक मकान है। इसके अतिरिक्त उनके पास 64 ग्राम आभूषण, दो लाख रुपये का घरेलू सामान, एक बीमा पॉलिसी है, जिसका वार्षिक प्रीमियम 6617 रुपये है। दोनों पुत्रों के नाम भी पॉलिसी है जिसका वार्षिक प्रीमियम 10,610 रुपये है। इसके अतिरिक्त 60 हजार रुपये के बचत पत्र हैं।
चौहान की पत्नी साधना सिंह के पास एक एम्बेसडर कार, 470 ग्राम आभूषण हैं तथा आठ लाख रुपये बैंक में जमा हैं। विदिशा में 4.75 हेक्टेयर कृषि भूमि, भोपाल में एक मकान, विदिशा में दो वेयर हाउस और भोपाल में एक भूखंड के लिए 41 हजार रुपये अग्रिम तौर पर जमा किए गए हैं। वेयर हाउस के लिए बैंक से 72 लाख रुपये का कर्ज लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications