रेल बजट : रेल आधारित उद्योगों के लिए नई पहल

बनर्जी ने कहा कि विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सहयोग से न्यू जलपाईगुड़ी, आद्रा, जेल्लिंघम और कुलटी में कार्य शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रायबरेली सवारी डिब्बा कारखाने से पहले सवारी डिब्बे का उत्पादन अगले तीन महीनों के अंदर हो जाएगा। कई स्थानों पर रेल इंजनों, सवारी डिब्बों और महत्वपूर्ण कल-पुर्जो की आपूर्ति के लिए परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।

रेल मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी परियोजना मॉडल पर अधिकारियों का एक समूह कार्य करेगा। बजबज, दानकुनी, नौपाड़ा, अनारा, तीनघरिया, न्यू कूच बिहार, खड़गपुर, हल्दिया, गुवाहाटी और काजीपेट में कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण के बाद उड़ीसा में माल डिब्बा कारखाना शुरू किया जाएगा। रेल डिब्बा कारखाना, पेरम्बदूर की दूसरी इकाई शीघ्र ही शुरू होगी। पालाक्कड़ में जल्द ही कोच काखाना स्थापित किया जाएगा। बनर्जी ने कहा कि बर्न स्टैण्डर्ड कम्पनी लिमिटेड और ब्रैथवेट कम्पनी लिमिटेड को रेल मंत्रालय के अधीन लाया गया है।

बनर्जी ने आगे कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में पुल कारखाना और जम्मू में सुरंग एवं पुल इंजीनियरिंग के लिए संस्थान स्थापित किया जाएंगे। इसके अलावा सिंगूर में मेट्रो कोच फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। मणिपुर में डीजल रेल इंजन केन्द्र स्थापित किया जाएगा। साथ ही दार्जीलिंग में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस इन सॉफ्टवेयर स्थापित किया जाएगा।

रेल मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के अंतर्गत कोलार और अलापुझा में दो वैगन कारखाने तथा बुनियादपुर में एक वैगन इकाई स्थापित की जाएगी। उलूबेरिया में अन ट्रैक मशीनों के निर्माण के लिए कारखाना लगाया जाएगा और वहीं न्यू ट्रैक मशीन आवधिक ओवरहालिंग सुविधा की भी व्यवस्था की जाएगी।

रेल मंत्री ने कहा कि जेल्लिघम और न्यू बंगाईगांव में रेल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित किया जाएगा। जेल्लिघम पार्क में बर्न स्टैण्डर्ड कंपनी लिमिटेड और सेल के बीच संयुक्त उद्यम के माध्यम से कार स्टील बोगियां और कपलरों के निर्माण के लिए एक यूनिट स्थापित करने का कार्य पहले से ही शुरू हो चुका है।

बनर्जी ने कहा कि महाराष्ट्र के ठाकुरली में 700 मेगावाट का गैस आधारित विद्युत संयंत्र स्थापित किया जाएगा। नागपुर, चंडीगढ़ और भोपाल में अतिरिक्त मैकेनाइज्ड लाउन्ड्री क्लिनिंग यूनिट स्थापित किए जाएंगे। इन 23 स्थानों के लिए लाउन्ड्री की स्थापना की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+