रेल बजट: बिहार को मिली कई रेलगाड़ियां

रेल मंत्री ने बजट में बिहार के लिए कई रेलगाड़ियों की घोषणा की है। बजट में कुल नौ दुरंतो रेलगाड़ियों का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें से एक पटना-शालीमार के बीच चलाई जाएगी।

बिहार के लिए उन्होंने हावड़ा-नालंदा एक्सप्रेस, सासाराम-दिल्ली के बीच साप्ताहिक रेलगाड़ी, दरभंगा-हैदराबाद एक्स्रपेस, आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस (वाया सीवान) चलाने की घोषणा की है।

रेल मंत्री ने दीघा-विशाखपत्तनम एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस, दरभंगा-हावड़ा एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा रेल बजट में सिमरी बख्तियारपुर-बिहारीगंज, सहरसा-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा बरकाकाना-डेहरी-ऑनसोन एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई है।

बनर्जी ने बजट पेश करते हुए कहा कि मधेपुरा में स्थित रेल कोच कारखाने को जल्द शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल मंत्री को पूर्व में एक पत्र लिखकर बिहार के लिए कई योजनाओं और रेलगाड़ियों की मांग की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+