आर्थिक समीक्षा: बजट अनुमानों से बेहतर रहे राजकोषीय संकेतक
लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश की गई वर्ष 2010-11 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि 3जी स्पेक्ट्रम नीलामी और अप्रत्यक्ष करों के अनुमान से ज्यादा संग्रह के चलते राजकोषीय संकेतकों की स्थिति बजटीय अनुमान से बेहतर रही है। इसके चलते अनुपूरक मांग अनुदानों के जरिए प्रस्ताावित अतिरिक्त व्यय करना सुविधाजनक रहेगा।
आर्थिक समीक्षा के मुताबिक वर्ष 2010-11 के पहले नौ महीनों में सकल कर राजस्व में 26.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि बजटीय अनुमान 17.9 प्रतिशत वृद्धि का था। वहीं गैर कर राजस्व में 136.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि बजटीय अनुमान 32 प्रतिशत वृद्धि का था। पहले नौ महीनों में राजस्व प्राप्तियां 50 प्रतिशत से भी अधिक रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications