आर्थिक समीक्षा : घरेलू हवाई सफर में 19 फीसदी की वृद्धि

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि साल 2010 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या बढ़कर 5.153 करोड़ पर पहुंच गई, जो साल 2009 में 4.33 करोड़ थी।

यात्री परिवहन की तरह माल ढुलाई में भी इस अवधि में 30 फीसदी की वृद्धि हुई, जो 34 लाख टन से बढ़कर 47 लाख टन हो गई।

आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि उड्डयन क्षेत्र में आगे भी तेज विकास दर्ज किया जाएगा और 2020 तक भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाला उड्डयन बाजार बन जाएगा। इस समय तक देश के उड्डयन उद्योग की यात्री वहन क्षमता बढ़कर 42 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

समीक्षा में कहा गया कि कोलकाता और चेन्नई हवाईअडड्डे के आधुनिकीकरण की परियोजना पर काम जारी है। परियोजना के मई-अक्टूबर, 2011 तक पूरी हो जाने की उम्मीद है। इस पर क्रमश: 2,325 करोड़ और 2,015 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

गैर महानगरी शहरों में 2006 में 300 करोड़ रुपये की लागत से 35 हवाईअड्डों के आधुनिकीकरण की परियोजना को मंजूरी दी गई थी। इसमें से 11 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 19 पर काम जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+