आर्थिक समीक्षा : वैश्विक अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत वृद्धि

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को संसद में वर्ष 2010-11 की आर्थिक समीक्षा पेश करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था में पांच प्रतिशत की तीव्र वृद्धि का अनुमान जताया। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूईओ की नवीनतम समीक्षा (25 जनवरी, 2011) के अनुसार 2010 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के पांच प्रतिशत की तेजी से बढ़ने का अनुमान लगाया गया। यह वृद्धि विगत वर्ष की उच्चतम वृद्धि थी।

मुखर्जी ने यह भी बताया कि नई अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि सशक्त बनी रही, हालांकि कुछ देशों की संवृद्धि मंद है तथा वे विशाल राजकोषीय घाटे तथा उच्च सरकारी ऋण और बेरोजगारी के स्तरों के चलते अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। यह वर्तमान अनुमान में वैश्विक वृद्धि प्रक्रिया के दोआयामी स्वरूप को दिखाता करता है। वैसे वर्ष 2010 में वृद्धि वर्ष 2009 में कमजोर स्तरों से आया उछाल था।

वर्ष 2011 और 2012 के लिए अर्थव्यवस्था में लगभग 4.5 प्रतिशत के अनुमान की संभावनाएं जताई गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ ) की वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के बाजार अपडेट (जनवरी 2011) में यह अवलोकन किया गया है कि वैश्विक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित किया जाना, महत्वपूर्ण नीतिगत चुनौतियों पर ध्यान देना अभी शेष है। वित्तीय क्षेत्र में अधिक विनियामक सुधारों की आवश्यकता जताई गई है।

मुखर्जी ने कहा कि सशक्त वैश्विक मांग की अनुक्रिया में आपूर्ति बाधाओं के साथ युग्मित बढ़ती मुद्रास्फीति के चिह्न् भी दिखाई दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+