रेल बजट: कवि गुरू एक्सप्रेस और विवेक एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को संसद में 2011-12 के लिए बजट पेश करते हुए रविंद्र नाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कविगुरू एक्सप्रेस और विवेक एक्सप्रेस के नाम से चार-चार रेलगाड़ियां चलाए जाने की घोषणा की।
कविगुरू एक्सप्रेस रेलगाड़ियां इस प्रकार हैं:
1. हावड़ा-अमीनगंज एक्सप्रेस (दैनिक) सागरदिगधि के रास्ते
2. गुवाहाटी-जयपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक), कासगंज-फैजाबाद-गोरखपुर-कोकराझार के रास्ते
3. हावड़ा बोलपुर एक्सप्रेस (दैनिक)
4. हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस (सप्ताहिक)
रेल मंत्री ने कहा कि वर्ष 2013 में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मनाई जाएगी और उसके उपलक्ष्य में विवेक एक्सप्रेस के नाम से चार रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी।
विवेक एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. डिब्रूगढ़-त्रिवेंद्रम-कन्याकुमारी एक्सप्रेस (साप्ताहिक), कोकराझार के रास्ते।
2. द्वारका-तूतीकोरन एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
3. हावड़ा-मंगलौर एक्सप्रेस (साप्ताहिक), पालघाट के रास्ते।
4. बांद्रा (ट)-जम्मूतवी एक्सप्रेस (साप्ताहिक), मारवाड़-देगाना-रतनगढ़-जाखल-लुधियाना के रास्ते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications