आर्थिक समीक्षा : विकास से बनते हैं नए अवसर : वित्त मंत्री
उन्होंने कहा कि नई पहल के लिए अवसरों के कई क्षेत्र हैं और यह स्पष्ट करने के इरादे से यहां इनमें से कुछ पर विचार किया जाएगा। सरकार के बाहर और भीतर भी यह व्यापक रूप से स्वीकृत किया जाता है कि हमें गरीबी खत्म करने और जनसंख्या के उस हिस्से को अपनी अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए लम्बा रास्ता तय करना है, जो इस समय हाशिये पर है और गरीबी में जी रहा है। इसके लिए पहला कदम यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी भोजन से वंचित न रहे और सभी को मानक न्यूनतम पोषक आहार मिले। समीक्षा के अनुसार खाद्य सुरक्षा विधेयक के रूप में इस दिशा में नई पहल की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications