मिस्र के प्राचीन राजा की मूर्ति चुराने की कोशिश नाकामयाब

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार, पुरातत्व मंत्री जाही हावाज ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चोरों ने छह मीटर लम्बी मूर्ति को टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की, लेकिन दक्षिणी मिस्र में अस्वान स्थित मूर्ति स्थल पर पुरातत्वविदों और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।

लाल ग्रेनाइट पत्थर की खुरदुरी मूर्ति 1.75 मीटर चौड़ी है और इसका वजन 160 टन है। यह मूर्ति अस्वान के दक्षिणी हिस्से में चटटन पर नक्कासी करके बनाई गई है, और मिस्र के प्राचीन देवता ओसिरिस का आंशिक रूप से दिखाई देता चेहरा इससे लगा हुआ है। यह मूर्ति इस स्थल के मूल्यवान धरोहरों में से एक है।

19वीं शाही सल्तनत के बादशाह, रामेसेस द्वितीय ने 1304 से 1237 ईसा पूर्व में मिस्र पर शासन किया था और उन्हें मिस्र के एक सबसे ताकतवर बादशाहों में गिना जाता था। उनके उत्तरवर्तियों ने उन्हें 'गेट्र एनसेस्टर' (महान पूर्वज) कहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+