अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का प्रक्षेपण
नासा टीवी के मुताबिक गुरुवार शाम 4.53 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 21.53 बजे) यान का प्रक्षेपण हुआ।
सिन्हुआ के मुताबिक साढ़े आठ मिनट अवधि के बाद डिस्कवरी कक्षा में पहुंच गया और वह स्टेशन के अपने रास्ते में था।
डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 'परमानेंट मल्टीपर्पस मोड्यूल' पहुंचाएगा। यह एक अतिरिक्त मॉड्यूल है जो स्टेशन पर मौजूद सदस्यों के लिए अतिरिक्त भंडारण गृह जैसा होगा।
इस मिशन में रखरखाव का कार्य करने और नए घटकों को स्थापित करने का कार्य भी सम्पन्न किया जाएगा। इसके लिए दो स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहल-कदमी) होंगी। डिस्कवरी के साथ अंतरिक्ष में पहुंचने वाला पहला मानव जैसा रोबोट 'रोबोनॉट 2' अंतरिक्ष स्टेशन का स्थायी निवासी होगा।
वैसे डिस्कवरी का प्रक्षेपण एक नवंबर को होना था लेकिन नासा को गैस के रिसाव, विद्युत खामियों और खराब मौसम के कारण यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications