रेल बजट : मुख्य बिंदु (लीड-5)

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुक्रवार को संसद में पेश किए गए रेल बजट के प्रमुख बिंदु :

- किसी भी श्रेणी के किराए में वृद्धि नहीं

- वरिष्ठ नागरिकों को छूट के लिए आयु सीमा 60 साल से घटाकर 58 साल की

- परियोजना क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय संगठन का गठन, अनुत्पादकता के मामलों में जिम्मेदारी सुनिश्चित होगी

- दिल्ली-मुम्बई मालढुलाई कॉरिडोर से गुजरात को जोड़ा जाएगा

- वर्ष 2010-11 में आय एक लाख करोड़ से ज्यादा रहने का अनुमान

- मुम्बई, चेन्नई, अहमदाबाद और अन्य शहरों में एकीकृत उपनगरीय तंत्र स्थापित किए जाएंगे, हैदराबाद के उपनगरीय तंत्र को मजबूत किया जाएगा

- शारीरिक विकलांग और वीरता पुरस्कार विजेताओं को राजधानी और शताब्दी रेलगाड़ियों में यात्रा के लिए किराए में छूट

- पत्रकारों को परिवार के साथ यात्रा के लिए साल में एक बार किराए में 50 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर साल में दो बार किया गया

- पूरे भारत में यात्रा के लिए बहुउद्देश्यीय स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा

- अहमदाबाद-मुम्बई, पुणे-अहमदाबाद, स्यालदह-पुरी, सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम और मदुरई-चेन्नई मार्गो पर नई दूरंतो रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी

- वर्ष 2011-12 के दौरान कार्यशील व्यय 87 हजार करोड़ रुपये रहने का अनुमान

- छठे वेतन आयोग की अनुशंसाएं लागू करने से व्यय में 97 प्रतिशत की वृद्धि का मुश्किल चरण

- वर्ष 2010-11 में 3,500 करोड़ रुपये का घाटा

- पिछले दस साल से बकाया रिक्तियों को भरा जा रहा है, 16,000 पूर्व कर्मचारियों को रेलवे में काम

- स्टेशनों पर हवाईअड्डों की तरह ट्राली सेवा शुरू होगी

- रेलवे एक खेल कैडर की स्थापना करेगा

- भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए बांग्लादेश तक रेल चलाई जाएगी

-वातानुकूलित श्रेणी को उन्नत किया जाएगा

-उत्तरी-पश्चिमी सीमांत रेलवे में टक्कर रोधी उपकरण का प्रयोग सफल, इसे रेलवे के तीन और जोनों में लगाया जाएगा

-रेलवे को अक्सर निशाना बनाया जाता है लेकिन कानून एवं व्यवस्था का मामला राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता है। यदि एक क्षेत्र में रेलवे को रोक दिया जाता है तो इसका असर देश के दूसरे हिस्सों में भी पड़ता है

-अखिल भारतीय सुरक्षा सेवा सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे

-शैक्षणिक उत्कृष्टता के केंद्रों के माध्यम से आधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल की जाएगी

-31 मार्च तक 442 स्टेशनों के उन्नतीकरण का काम पूरा हो जाएगा

-सुरक्षा पहली प्राथमिकता, दुर्घटनाओं की दर में कमी

-बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए पायलट परियोजना शुरू करने का फैसला

-वित्त वर्ष 2011-12 के लिए 57,630 करोड़ रुपये का प्रावधान

- रेलवे बांड से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे

-प्रधानमंत्री रेल विकास योजना शुरू की जाएगाी

-पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में औद्योगिक पार्क शुरू होगा

-सामाजिक रूप से जरूरी परियोजनाओं के लिए कोष

-रायबरेली कारखाने से पहला कोच पटरी पर अगले तीन महीनों में

-भूमि अधिग्रहण के बाद उड़ीसा में वैगन कारखाने पर काम शुरू

-जम्मू एवं कश्मीर में कारखाना लगाएगी रेलवे

-पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मेट्रो कोच कारखाने की स्थापना

-मणिपुर को शीघ्र रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा

-दार्जिलिंग में सेंटर फॉर एक्सेलेंस फॉर सॉफ्टवेयर की स्थापना

-सबको साथ लेकर चलने के साथ अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान

-उद्योग जगत को सहायता पहुंचाने के लिए कारोबार उन्मुख नीतियाों का विकास

-85 सरकारी निजी भागीदारी (पीपीपी) प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए एकल खिड़की प्रणाली की स्थापना

-रेल आधारित उद्योग की स्थापना का फैसला

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+