आर्थिक समीक्षा: अप्रैल से दिसम्बर में देश का निर्यात 29.5 प्रतिशत बढ़ा
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा लोकसभा में पेश की गई आर्थिक समीक्षा में कहा गया, "अप्रैल-दिसम्बर 2010 में देश का निर्यात 29.5 प्रतिशत बढ़कर 164.7 अरब डॉलर हो गया।"
आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि वर्ष 2010-11 के निर्यात लक्ष्य को न सिर्फ प्राप्त कर लिया जाएगा बल्कि देश का निर्यात इस लक्ष्य से ज्यादा रहने के संकेत हैं।
अप्रैल-दिसम्बर 2010 में देश का आयात 19 प्रतिशत बढ़ा है।
वर्ष 2007-08 तक भारत का सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी रहने वाला अमेरिका अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। संयुक्त अरब अमीरात भारत का सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी बन गया है और चीन का स्थान दूसरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications