आर्थिक समीक्षा: मुख्य बिंदु(लीड-2)
* वर्ष 2010-11 में 8.6 प्रतिशत आर्थिक विकास दर की संभावना और अगले वित्त वर्ष में 9 प्रतिशत विकास दर की उम्मीद
* कृषि में व्यापक विकास के साथ विनिर्माण और निजी सेवाओं में वृद्घि जारी
* निवेश और बचत में वृद्घि, निर्यात में तेजी से वृद्घि और मुद्रास्फीति में गिरावट के साथ अच्छे संकेत
* कृषि क्षेत्र में 2010-11 में 5.4 प्रतिशत विकास दर की संभावना
* औद्योगिक उत्पादों की विकास दर 8.6 प्रतिशत, विनिर्माण क्षेत्र की विकास दर 9़1 प्रतिशत
* अप्रैल-दिसम्बर, 2010 में निर्यात 29.5 प्रतिशत बढ़ा
* अप्रैल-दिसम्बर 2010 में आयात 19 प्रतिशत बढ़ा
* अप्रैल-दिसम्बर 2010 में व्यापार में अंतर घटकर 82.0 अरब अमरीकी डॉलर हुआ
* शुद्घ बैंक ऋण में 59 प्रतिशत वृद्घि
* सामाजिक कार्यक्रमों पर खर्च बढ़ा, पिछले पाँच वर्षो में सकल घरेलू उत्पाद का 5 प्रतिशत खर्च सामाजिक कार्यक्रमों पर
* बाजार मूल्यों में सकल घरेलू उत्पाद की 9.7 प्रतिशत वृद्घि
* मुद्रास्फीति 1.5 प्रतिशत अधिक रहने का अनुमान
* अनाजों का उत्पादन 232.01 मिलियन टन होने का अनुमान
* विदेशी मुद्रा भंडार 297़ 3 अरब अमरीकी डॉलर होने का अनुमान
* सकल वित्तीय घाटा जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 4.8 प्रतिशत
* राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत अब तक 8.33 लाख प्रत्यायित सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता- आशा का चयन
* 1572 विशेषज्ञ, 8284 एमबीबीएस डॉक्टर, 53,552 सहायक नर्स (दाई), 18,272 अर्ध- चिकित्सीय कर्मचारी नियुक्त किए गए
* कुल 16,338 अतिरिक्त प्राथमिक केन्द्र, पीएचसी, सीएचसी और अन्य उप-जिला सुविधाएं 24 घंटे काम कर रही हैं
* सर्वशिक्षा अभियान के तहत सितम्बर, 2010 तक 309,727 नए विद्यालय खोले गए
* 254,935 विद्यालय भवनों का निर्माण, 1,166,868 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण और 8़70 करोड़ बच्चों को पाठ्यपुस्तकों की नि:शुल्क आपूर्ति
* 11़13 लाख अध्यापकों की नियुक्ति की गई। इसके अतिरिक्त 14़02 लाख अध्यापकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण दिया गया
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications