रेल बजट : मुख्य बिंदु (लीड-3)
-वातानुकूलित श्रेणी को उन्नत किया जाएगा
-उत्तरी-पश्चिमी सीमांत रेलवे में टक्कर रोधी उपकरण का प्रयोग सफल, इसे रेलवे के तीन और जोनों में लगाया जाएगा
-रेलवे को अक्सर निशाना बनाया जाता है लेकिन कानून एवं व्यवस्था का मामला राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता है। यदि एक क्षेत्र में रेलवे को रोक दिया जाता है तो इसका असर देश के दूसरे हिस्सों में भी पड़ता है
-वर्ष 2011-10 में 180 किलोमीटर नई रेल लाइन बनाई जाएगी
-अखिल भारतीय सुरक्षा सेवा सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे
-शैक्षणिक उत्कृष्टता के केंद्रों के माध्यम से आधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल की जाएगी
-31 मार्च तक 442 स्टेशनों के उन्नतीकरण का काम पूरा हो जाएगा
-सुरक्षा पहली प्राथमिकता, दुर्घटनाओं की दर में कमी
-बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए पायलट परियोजना शुरू करने का फैसला
-वित्त वर्ष 2011-12 के लिए 57,630 करोड़ रुपये का प्रावधान
- रेलवे बांड से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे
-प्रधानमंत्री रेल विकास योजना शुरू की जाएगाी
-पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में औद्योगिक पार्क शुरू होगा
-सामाजिक रूप से जरूरी परियोजनाओं के लिए कोष
-रायबरेली कारखाने से पहला कोच पटरी पर अगले तीन महीनों में
-भूमि अधिग्रहण के बाद उड़ीसा में वैगन कारखाने पर काम शुरू
-जम्मू एवं कश्मीर में कारखाना लगाएगी रेलवे
-पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मेट्रो कोच कारखाने की स्थापना
-मणिपुर को शीघ्र रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा
-दार्जिलिंग में सेंटर फॉर एक्सेलेंस फॉर सॉफ्टवेयर की स्थापना
-सबको साथ लेकर चलने के साथ अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान
-उद्योग जगत को सहायता पहुंचाने के लिए कारोबार उन्मुख नीतियाों का विकास
-85 सरकारी निजी भागीदारी (पीपीपी) प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए एकल खिड़की प्रणाली की स्थापना
-रेल आधारित उद्योग की स्थापना का फैसला
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications