उत्तराखण्ड सरकार ने किया श्रावंती एनर्जी घोटाले का खंडन
देहरादून, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड सरकार ने कांग्रेस के उस आरोप का गुरुवार को खंडन किया, जिसमें उसने काशीपुर स्थित श्रावंती एनर्जी को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य की भाजपा सरकार द्वारा घोटाला किए जाने की बात कही थी।
ज्ञात हो कि राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता हरक सिंह रावत ने बुधवार को राज्य सरकार पर गैस आधारित विद्युत संयंत्र से जुड़े कई आरोप लगाए गए थे, जिस पर गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने न तो जमीन का आवंटन किया है और न ही श्रावंती एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की किसी प्रकार से मदद की है।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा अनुमति मिलने के बाद वर्ष 2009 में 36.9 एकड़ जमीन खरीदी थी। उन्होंने स्टाम्प ड्यूटी में किसी प्रकार की छूट दिए जाने के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि कम्पनी ने रजिस्ट्री के लिए आवश्यक स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान कर जमीन खरीदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications