नाव दुर्घटना में 54 सोमालियाई नागरिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने संयुक्त राष्ट्र की एक शरणार्थी एजेंसी के हवाले से गुरुवार को बताया कि नाव के पलट जाने से इन नागरिकों की मौत हुई। नाव पर सवार तीन तस्कर भी मारे गए।
एजेंसी के मुताबिक इस हादसे में केवल एक व्यक्ति बचा। वह 23 घंटे तैरकर यमन के तट पर पहुंचा।
संयुक्त राष्ट्र ने उल्लेख करते हुए कहा कि जनवरी 2008 के बाद सोमालिया और यमन के बीच समुद्र में यह सबसे बड़ी दुर्घटना है। अब तक 23 शव मिल चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त अंटोनिओ गुटर्स ने कहा, "हम इस नवीनतम त्रासदी से भयभीत हैं। यह सोमालिया के लोगों की पीड़ा को बढ़ाने वाला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications