पाकिस्तान में दहाड़े राहत, जरूर जाउंगा अदालत

मालूम हो कि, बीती 13 फरवरी कोदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राहत को अपने साथ 124,000 डॉलर मूल्य की अघोषित विदेशी मुद्रा रखने पर गिरफ्तार किया गया था। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने उनसे एक सप्ताह से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद उनका पासपोर्ट वापस कर दिया। डीआरआई ने राहत और उनके प्रबंधक दोनों पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
लाहौर में आयोजित एक प्रेस कांन्फ्रेंस में राहत ने बुधवार को कहा, "जब्त की गई रकम को वापस पाना मेरा अधिकार है। इसे मुझसे नहीं लिया जा सकता।" उन्होंने कहा, "मैं इस मसले पर कानूनी सलाह और अपने मित्रों के साथ चर्चा कर रहा हूं। रकम को वापस पाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पर निर्णय स्थिति के अनुसार लिया जाएगा।" राहत ने कहा, "मैंने अपनी जेब से 15 लाख रुपया का जुर्माना भी भरा है। यह सीमा शुल्क कानून का मामला था जिसके बारे में मुझे पहले जानकारी नहीं थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications