कांग्रेस के खिलाफ जनता, बोली बाबा रामदेव हम तुम्‍हारे साथ हैं

बेंगलुरू। बाबा रामदेव और कांग्रेस के बीच शुरू हुआ राजनीतिक युद्ध अपने चरम पर है। ऐसे में दोनों पक्षों के समर्थक इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। आखिर क्‍यों न हो काले धन की बात जो की जा रही है। खास बात यह है कि दोनों ओर से वाक युद्ध पूरी तरह पब्लिक है। जो भी बोल रहा है खुल कर बोल रहा है, तो आम लोगों को बोलने का मौका क्‍यों न दिया जाए।

हमने ये मौका दिया अपने पाठकों को तो भारी संख्‍या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आयीं। हम यहां प्रस्‍तुत कर रहे हैं उन्‍हीं में से कुछ प्रतिक्रियाएं पाठकों के नाम के साथ-

प्रवेश कुमार: बाबा रामदेव आज के अर्जुन हैं और वे इस चक्रव्‍यूह को तोड़कर रहेगे।

कौशल दुबे: ऐसा कोई चक्रव्‍यूह नहीं बना जो बाबा को फंसा सके और ये कांग्रेस सरकार तो खुद ही मकड़ी के जाल में मकड़ी की तरह फस रही है। कांग्रेसियों की जनता के सामने इनकी पोल खुल रही है तो बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं, बाबा ने तो अपनी सम्पत्ति का पूरा ब्यूरा मीडिया के सामने दे दिया अब अगर कांग्रेसियों में हिम्‍मत है तो वे भी अपने खातो की जाँच करा कर जनता को ब्यूरा दें। नहीं तो जनता समझ जाएगी की कौन चोर है। ये पब्लिक है ये सब जानती है।

एससी गुप्‍ता, जयपुर: राजनैतिक आंतंकवाद जो कांग्रेस फैला रही है वह पाकिस्तान के आंतंकवाद से भी बड़ा है।चन्द्र शेखेर: बाबा ने तो अपने ट्रस्ट की सम्पति तो बता दिया, क्या कांग्रेसी नेता भी अपनी सम्पत्ति बतायंगे।

सुखदेव प्रजापति: बाबा रामदेव की जय हो। बाबा वही काम कर रहे हैं, जो हमारी भारतीय संस्कृति को बचाने और उसका निर्माण करने के लिए हमारे सन्यासी गुरुओं ने किया। चाणक्य ने चन्द्रगुप्त का निर्माण कर बेईमान राजाओं से मुक्ति दिलाई, गुरु वशिष्ठ ने राम को शिक्षा देकर राम राज्य की स्थापना कराई, हमारे सन्यासी नागा साधू देश को दुश्मनों से बचाने के लिए युद्ध करने निकल पड़ते थे। वही काम अब बाबा राम देव कर रहे हैं, कांग्रेस की दाड़ी में तिनका है इसीलिए वो बाबा के इस शुभ काम का विरोध कर रही है, जो उसके चोर होने की तरफ इशारा कराती है।

भारती: हिंदुस्तान आपके साथ है जय भारत बाबा।

सतीश कुमार: बाबा रामदेव हम आपके साथ ही आप जो काम कर रहे हैं वो कोई नेता सोच भी नहीं सकता। आप देश के लिए अच्चा काम कर रहे हो।

विजय: जिन नेता जी की वजह से मध्य प्रदेश के लाखों युवा सालों से बेरोजगार रहने को मजबूर हैं, उनकी छवि तो युवाओ में पहले ही ख़राब है, रही बात रामदेव जी की, तो एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था "आज कल युवाओ को राजनीती से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो ठीक नहीं" यानी वो भी युवाओं से डर रहे, देश से भ्रस्टाचार मिटे, ये हर भारतीय की चाहत है, लेकिन उसके लिए सार्थक प्रयास हो, न की एक दुसरे पर कीचड़ उछाला जाये। सच सामने आये ये बड़ी बात है बजाये इसके की बेवजह का विवाद सामने आये।

कनहईया: जब से कांग्रेस पार्टी गाँधी-नेहरू के हाथ में आई है तब से लेकर आजतक की पूरी जाँच होनी चाहिए।

दिलीप यादव: बाबा जी ने एक दम सही कहा है कि आज का नेता एक दम बेइमान हैं, यह पूरा देश जान रहा है, लेकिन मजबूर है। जनता क्या करे कोई अच्हा लीडर नही मिल रहा है शायद 2014 में बाबा जी ही शायद देश को कोई अछी राह पर ले जाएँ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+