लखनऊ में गूगल की इंटरनेट बस का जोरदार स्वागत
लखनऊ।
मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के 110 शहरों की यात्रा कर चुकी गूगल की इंटरनेट बस बुधवार को उत्तर प्रदेश पहुंची। यहां लखनऊ में गूगल बस का छात्रों और युवाओं ने इस बस का खुलकर स्वागत किया। id="toptextpromo">गूगल
की यह बस वाकई में बहुत खूब है। यह बस खास तौर से उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो इंटरनेट से अंजान हैं। यह बस पूरे देश में घूम कर लोगों के करीब जाती है और इसके माध्यम से लोगों को जीवन में इंटरनेट की उपयोगिताओं के बारे में बताया जाता है। देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए यह बस चलाई जा रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>110
शहरों से गुजर चुकी यह बस अभी तक 12 लाख से ज्यादा लोगों को इंटरनेट का ज्ञान बांट चुकी है। यहां पर एनआईआईटी ने लोगों के लिए एक घंटे का मुफ्त इंटरनेट प्रशिक्षण रखा, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने ज्ञान बटोरा। खास बात यह है कि गूगल यह ज्ञान सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं बल्कि हिन्दी समेत सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी बांट रहा है। गूगल की यह यात्रा उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों में इंटरनेट के प्रति लोगों में रुचि जगाने में जरूर कारगर साबित होगी।











Click it and Unblock the Notifications