भारत में एयरसेल ने लॉन्‍च की 3जी सेवाएं

Aircel Launches 3G in India
लखनऊ। भारत की दूर संचार कंपनी एयरसेल ने पूदे देश में 3जी सेवाओं को लॉन्‍च कर दिया है। एयरसेल ने अपनी 3जी सेवाएं लखनऊ से बुधवार को लॉन्‍च कीं। असम तथा पूर्वोत्तर के अतिरिक्त चेन्नई और तमिलनाडु में एयरसेल निर्विवाद रूप से अग्रणी टेलीकॉ कंपनी है।

इस मौके पर कंपनी के सीईओ संदीप दास ने कहा कि वर्ष 2010 में कंपनी का ग्राहक आधार 50 मिलियन का हो गया है। नवम्बर, 2010 में 3जी एक्सपीरियंस जोन तैयार करके एयरसेल उपभोक्ताओं को 3जी सेवाओं का अनुभव कराने वाली पहली कंपनी रही है।

संदीप दास ने कहा, "हमारे लिए भारतीय बाजार में यह एक महत्त्वपूर्ण वर्ष रहा है, जहां हमने भारतव्यापी उपस्थिति हासिल कर ली है, जबकि बोलियों में 3जी और बीडब्ल्यूजी के लिए लाइसेंसों को प्राप्त करते हुए भारत की भावी संभावनाओं का लाभ उठाना सुनिश्चित कर लिया है। अनेक कंपनियों वाले बाजार में, जहां हमारे सफल होने के लिए कम अवसर उपलब्ध थे, वहां रणनीतिक तैयारियों के साथ फोकस करते हुए एयरसेल की कार्यकारी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्शाए हैं।"

उन्‍होंने कहा कि बाजार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को हमारे 8 बिलियन अमेरिकी डालर के निवेश से आंका जा सकता है जो हम पहले ही कर चुके हैं और आगामी 3 वर्षों में 3 बिलियन अमेरिकी डालर का निवेश और करने की योजना है। भारत में दूरसंचार, इंटरनेट और ब्रॉडबैंड परिदृश्य के अगले चरण के विकास में हम अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।

उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि कि एयरसेल मोबाइल टर्मिनल उपकरण, इंटरनेट को सीमित डेटा वाले परिवेश में विकास का एक नया परिप्रेक्ष्य प्रदान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+