भारतीय बैंक का त्रिनिदाद में 120 फीसदी विकास
बैंक के प्रबंध निदेशक यशपाल छाबड़ा ने आईएएनएस से कहा कि मौजूदा कारोबारी साल के 10 महीनों में बैंक ने कुल कारोबार में 75 फीसदी बढ़त दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि चगुआनास और सान फर्नाडो शाखा को तेज रफ्तार से विकास करने का श्रेय दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बैंक ने ग्राहकों को यहां अधिक लम्बी अवधि में ऋण के भुगतान की सुविधा दी है।
बैंक ऑफ बड़ोदा यहां कारोबार शुरू करने वाला पहला भारतीय बैंक है। यहां की 13 लाख की आबादी का 44 फीसदी भारतीयों का है, जिसके पूर्वज 1845 से 1917 के बीच गóो के खेतों में काम करने के लिए भारत से यहां लाए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications