कृष्णा शुक्रवार को जाएंगे कुवैत
कुवैत में करीब 6,00,000 भारतीय रहते हैं और बैंकिंग, पेट्रोलियम, निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, आदि क्षेत्रों में काम करते हैं।
इधर भारत कुवैत से आधारभूत संरचना क्षेत्र में निवेश हासिल करने का भी इच्छुक है। उम्मीद की जा रही है कि इस यात्रा में कृष्णा द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
कुवैत में 25 फरवरी को आजादी की 50वीं सालगिरह मनाई जाएगी, 26 फरवरी को मुक्ति की 20वीं सालगिरह मनाई जाएगी। कुवैत ने 29 जनवरी को आमिर के सत्ता में आने की पांचवीं सालगिरह मनाई है। महीने भर चलने वाला आयोजन 26 जनवरी को शुरू हुआ है। इस दिन भारत का गणतंत्र दिवस भी था।
कुवैत को 19 जनवरी, 1961 को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। मई, 1964 में 25 फरवरी को कुवैत के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। इसी दिन 1950 में दिवंगत अमीर शेख अब्द अल्लाह अल-सलिम अल-सबाह ने सत्ता संभाली थी। कुवैत को ईराक के कब्जे से 26 फरवरी, 1991 को मुक्ति मिली थी।
शेख सबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह 29 जनवरी, 2006 को कुवैत के 15वें आमिर बने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications