तेलंगाना प्रदर्शनों में शामिल हुए पुलिस अधिकारी के मातहत कर्मचारी
मेडक जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारी तेलंगाना आंदोलन में शामिल हो गए और उन्होंने पृथक राज्य गठन के लिए संसद में विधेयक लाने की मांग की।
तेलंगाना संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। खबर है कि आंदोलन में शमिल हुए कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है।
आंध्र प्रदेश के पुलिस प्रमुख अरविंद राव हालांकि किसी पुलिसकर्मी के आंदोलन में शामिल होने से इंकार किया है।
उन्होंने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा कि केवल मेडक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारी तेलंगाना क्षेत्र में चल रहे असहयोग आंदोलन में भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंेने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी पुलिसकर्मी नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications