मुंडे के बाद गडकरी ने मनसे से गठबंधन राग अलापा
मुंडे के बयान का समर्थन करते हुए गडकरी ने कहा कि मनसे-भाजपा-शिव सेना गठबंधन से विधानसभा में अधिक सीटें जीती जा सकती हैं।
गडकरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गठबंधन को पराजित करने के लिए मनसे और अन्य पार्टियां महत्वपूर्ण हैं।"
उन्होंने कहा, "यह मामला प्रारम्भिक अवस्था में है और भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में इस पर जल्द ही चर्चा की जाएगी।"
इससे पहले मुंडे ने पिछले महीने कहा था कि चूंकि किसी एक पार्टी के राज्य की सत्ता में आने की सम्भावना क्षीण हैं, इसलिए समान विचारधारा वाली पार्टियों का गठबंधन जरूरी है।
उन्होंने कहा था, "मनसे को हमारे गठबंधन में लाना आसान नहीं है लेकिन राजनीति में कुछ भी असम्भव नहीं है। असम्भव को सम्भव बनाने के लिए आपके पास गोपीनाथ मुंडे होना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications