अशांति के लिए अल कायदा जिम्मेदार : गद्दाफी
बीबीसी के मुताबिक गद्दाफी ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि 'विनाश और तोड़फोड़' करने के लिए युवाओं को नशे और शराब का लालच दिया जा रहा है।
अल जाविया कस्बे से फोन पर दिए गए संदेश में गद्दाफी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की कोई उपयुक्त मांगें नहीं हैं और वे अल कायदा नेता के इशारे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि गद्दाफी को राजधानी त्रिपोली और पश्चिमी इलाकों पर नियंत्रण रखने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व के शहरों पर कब्जा कर लिया है।
गद्दाफी ने कहा कि लीबिया मिस्र और ट्यूनीशिया की तरह नहीं है जहां के शासकों को सत्ता छोड़नी पड़ी है।
उन्होंने कहा, "यह आपका देश है और यह आप पर निर्भर करता है कि इससे कैसे निपटा जाए।" गद्दाफी ने कहा कि हिंसक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications