गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार को नहीं मिलना चाहिए बढ़ावा : नीतीश

बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के दौरान सरकार की ओर से जबाब देते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन की सरकार में भयादोहन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में भी गठबंधन सरकार है, लेकिन अगर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए सरकार चलाना जिस दिन उनकी मजबूरी बन जाएगी, वह उसी दिन तत्काल इस्तीफा दे देंगे।

नीतीश ने विपक्ष द्वारा उठाए गए एक-एक प्रश्न का आंकड़ों का हवाला देते हुए जबाब दिया। उन्होंने कहा कि अपराधों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है, बल्कि पहले की तरह अब लोग डरे-सहमे हुए नहीं हैं, वे सुकून से अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी तरह के अपराधों में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि बिहार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी तेजी से तरक्की कर रहा है। बिहार में बच्चों के टीकाकरण का औसत जहां 66.6 प्रतिशत तक पहुंच गया है, वहीं देश में टीकाकरण का औसत अभी भी 61 प्रतिशत है। नीतीश ने कहा कि जब उन्होंने सत्ता संभाली थी तब राज्य के करीब 12.5 प्रतिशत बच्चे विद्यालय से बाहर थे, लेकिन अब यह आंकड़ा 3.5 तक जा पहुंचा है।

नीतीश ने कहा कि बिहार अब नया इतिहास लिख रहा है। बिहार के कार्यक्रमों को अब मॉडलों की तरह दूसरे राज्य ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार भी अपना रही है। मुख्यमंत्री साइकिल योजना की चर्चा देश ही नहीं, विदेशों में भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार के लोग अब जाति और धर्म के दायरे से ऊपर उठ चुके हैं, लेकिन विपक्ष इस बात को नहीं समझ रहा है। उन्होंने कहा कि सही नेता वही है जो परिवर्तन के बयार को समझे। नीतीश ने कहा कि वह मजबूत बिहार बनाने की राह पर चल रहे हैं, ताकि देश मजबूत बन सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+