अमेरिकी राजदूत दलाई लामा से मिले, चीन से वार्ता पर चर्चा (लीड-1)

रोमर और उनकी पत्नी सैली दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार दोपहर बाद यहां पहुंचे। दलाई लामा से वार्ता के बाद वे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

रवाना होने से पहले गग्गल हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में रोमर ने कहा कि "एक अमेरिकी राजदूत की इतने वर्षो में पहली बार दलाई लामा से मुलाकात हुई है।"

यह बताते हुए कि अमेरिका तिब्बतियों के मानवाधिकारों के प्रति बहुत चिंतित है, उन्होंने कहा, "अमेरिका ने चीन से दलाई लामा के दूत के साथ तिब्बत मुद्दे पर वार्ता प्रक्रिया जारी रखने को कहा है।"

रोमर ने कहा, "दलाई लामा के साथ वार्ता काफी दिलचस्प और लाभप्रद रही।"

आध्यात्मिक नेता के निजी सचिव चिमी चोकयाप्पा ने आईएएनएस को बताया, "वार्ता बहुत बेहतर रही।" दलाई लामा के कार्यालय ने रोमर के दौरे पर कोई विस्तृत टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन सुबह में एक घंटा से अधिक समय तक चली बैठक को 'सकारात्मक' बताते हुए प्रसन्नता जताई।

दलाई लामा के दूत और बीजिंग के बीच फिर से शुरू हुई वार्ता में अमेरिका की भूमिका पर आधिकारिक तौर पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए चोकयाप्पा ने कहा कि वार्ता विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित थी।

उन्होंने कहा, "निस्संदेह, बड़े मुद्दों में पर्यावरण और मध्य-पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका के हालिया सामाजिक-राजनीतिक हालात भी शामिल थे। दलाई लामा ने हाल में हुई हिंसक घटनाओं पर चिंता जताई।"

दलाई लामा कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि बैठक में नोबेल पुरस्कार विजेता आध्यात्मिक नेता के केवल निकट सहयोगी मौजूद थे।

दलाई लामा कार्यालय के संयुक्त सचिव तेनजिन ताकलहा ने कहा, "यह महज शिष्टाचार बैठक थी, जिसमें आम हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।"

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया, "दलाई लामा के आधिकारिक आवास में सुबह करीब 10 बजे उनके व अमेरिकी राजदूत रोमर के बीच बातचीत शुरू हुई।" उन्होंने बताया कि बैठक में केवल दलाई लामा के नजदीकी सहयोगी ही शामिल थे।

अधिकारी ने कहा कि तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री समधोंग रिनपोचे सहित अन्य शीर्ष सरकारी लोग बैठक में शामिल नहीं थे।

दलाई लामा के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक रोमर के साथ इस बैठक का मकसद बीजिंग व दलाई लामा के दूतों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+