रेलवे को दीवालिया बनाकर ममता ने रचा इतिहास : माकपा
पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि ममता ने देश के इतिहास में पहली बार असम्भव को सम्भव कर दिखाया है। उन्होंने वस्तुत: रेलवे को दीवालिया बना दिया है।
उन्होंने कहा कि रेलवे का खर्चा आमदनी से अधिक हो गया है। पिछले 81 दिनों में पश्चिम बंगाल में रेलवे ने 79 विज्ञापन प्रकाशित करवाए हैं। इसी तरह की गतिविधियों से रेलवे को घाटा हुआ है।
यह पूछने पर कि क्या ममता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की कुर्सी को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करेंगी, येचुरी ने यह कहकर प्रश्न को खारिज कर दिया कि यह तो वक्त ही बताएगा।
माना जा रहा है कि रेलवे को पिछले साल 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के कारण रेलवे का खर्च बढ़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications