उप्र में भारी मात्रा में डेटोनेटर के साथ एक गिरफ्तार
जिले के कटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बद्रीलाल (45) को गिरफ्तार कर उसके पास से 1950 डेटोनेटर और भारी मात्रा में एल्युमिनियम तार बरामद किया।
कटरा थाना प्रभारी बी.पी.शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति विस्फोटक किसे पहुंचाने जा रहा था, इस बारे में उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति के नक्सलियों से सम्बंध होने की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। शुक्ला ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भारी मात्रा में डेटोनेटर मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति के फरार साथी की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications