मिस्र में उप राष्ट्रपति की हत्या का हुआ था प्रयास
समाचार एजेंसी 'मिडिल इस्ट न्यूज एजेंसी' की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र के अधिकारियों ने पहले मीडिया में आई उन रिपोर्टों से इंकार किया जिसमें बताया गया था कि गत पांच फरवरी को सुलेमान पर जानलेवा हमला किया गया।
घेइत ने कहा कि उन्होंने सुलेमान के वाहन को देखा है। उस पर कई गोलियां चली हैं। हत्यारों ने सुलेमान के काफिले तक पहुंचने के लिए एक एम्बुलेंस की चोरी की थी और इस पर सवार होकर उन पर हमला किया।
इस हमले में सुलेमान के एक अंगरक्षक की मौत हो गई जबकि एक अन्य अंगरक्षक और चालक घायल हुए।
उल्लेखनीय है कि मुबारक द्वारा देश की सत्ता सैन्य परिषद को सौंपे जाने के बाद सुलेमान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications