महंगाई घटकर 7 प्रतिशत तक आ जाएगी : प्रधानमंत्री (लीड-2)
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, "महंगाई पिछले 18 महीनों से समस्या बनी हुई है। हम इस पर नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष के अंत तक महंगाई दर घटकर सात प्रतिशत तक आ जाएगी. मुझे उम्मीद है खाद्य महंगाई दर में भी कमी आएगी.. मेरा मानना है कि हालात में सुधार होगा।"
बाद में राज्य सभा में इस विषय पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार संसद के इसी सत्र में खाद्य सुरक्षा विधेयक को पारित कराने के लिए पूरी कोशिश करेगी।
उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे बुरा प्रभाव गरीबों पर पड़ा है। इसलिए जनवितरण प्रणाली को दुरुस्त करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अनाजों की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन जनवितरण प्रणाली में इनकी कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।
सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार के बारे में कहा कि चीन में गेहूं की पैदावार कम हुई है, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय खाद्य कीमतें बढ़ेंगी।
सिंह ने कहा कि सरकार कृषि की उपज बढ़ाने की कोशिश पर ध्यान केंद्रित करेगी।
उन्होंने कहा, "हम अनाजों की कीमतों पर नियंत्रण कर सकते हैं और अनाजों की कीमतें नियंत्रित रही हैं। हमें विकास की प्रकिया को बाधित किए बिना महंगाई पर नियंत्रण करना होगा। कृषि क्षेत्र में निवेश और उत्पादकता बढ़ाकर महंगाई पर नियंत्रण किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications