'लीबिया में अशांति से यूरोप की ओर बढ़ सकते हैं 350,000 प्रवासी'

समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक फ्रैटिनी ने बुधवार को रोम में संसद को सम्बोधित करते हुए कहा, "हमने कहा है कि यूरोपीय संघ अपनी जिम्मेदारी पूरी करे। हम चाहते हैं कि यूरोपीय संघ प्रवासियों के यूरोप की ओर बढ़ने को प्रबंधित करे क्योंकि उन देशों को अकेले नहीं छोड़ा जा सकता।"
भूमध्य सागर से नावों के जरिए आने वाले हजारों अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के मामले में इटली ने मई 2009 में लीबिया के साथ विवादास्पद संयुक्त गश्त शुरू करने पर सहमति जताई थी। लीबियाई नेता मुअम्मार गद्दाफी ने संकेत दिए थे कि वह एक तरफा सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूरोपीय संघ उनकी सरकार के विरोधियों का साथ देता है तो वह हजारों प्रवासियों को अपने देश से होते हुए यूरोप की ओर जाने की इजाजत दे सकते हैं।
इटली का कहना है कि ट्यूनीशिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच जनवरी में वहां के शासक के बेदखल होने के बाद 5,000 से ज्यादा ट्यूनीशियाई नागरिक नावों से उनके देश के तटों पर पहुंचे थे। इटली ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए यूरोपीय संघ से 10 करोड़ यूरो की मदद देने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications