अल कायदा ने किया लीबिया में जनांदोलन का समर्थन

वाशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अल कायदा की उत्तरी अफ्रीकी इकाई ने गुरुवार को कहा कि वह "लीबिया में जनांदोलन की मदद के लिए उससे जो भी संभव होगा, करेगा।"

समाचार चैनल सीएएन ने अमेरिका के आतंकवाद निगरानी संगठन एसआईटीई' के हवाले से खबर दी है कि जिहादियों की वेबसाइट 'अल कायदा इन इस्लामिक मगरिब' पर गुरुवार को जारी एक बयान में प्रदर्शनकारियों पर हमले के लिए सैनिकों और विमानों के इस्तेमाल के लीबियाई नेता मुअम्मार गद्दाफी के फैसले की निंदा की गई।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में अमेरिकी सुरक्षा बलों को इराक में अल कायदा के दस्तावेज मिले थे, जिसके मुताबिक अल कायदा में लोगों के शामिल होने की वजह से लीबिया ने कई अरब देशों को दबाया था।

गौरतलब है कि लीबिया में गद्दाफी के 41 वर्षो के शासन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अनुसार गद्दाफी शासन के खिलाफ 14 फरवरी से शुरू प्रदर्शनों के दौरान सरकारी बलों के साथ झड़पों में अब तक 500 लोग मारे जा जा चुके हैं और 4,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि गद्दाफी 1969 से ही सत्ता पर काबिज हैं। उन्होंने जनांदोलन के बावजूद सत्ता छोड़ने से इंकार किया है और अपने देश में ही 'शहीद' होने की कसम ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+