हवाईअड्डों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नागरिक और उड्डयन मंत्रालय ने सभी हवाईअड्डा संचालकों को अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है।

इस परियोजना पर बयान के मुताबिक 616 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

इससे पहले नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने हवाईअड्डा प्राधिकरण को पार्किं ग क्षेत्र और एयरसाइड जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए निर्देश दिया था।

दिशा-निर्देश के मुताबिक प्रवेश और निकास द्वार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने और पार्किं ग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे कदम उठाए जाएंगे।

हाल में एक क्षेत्रीय उड्डयन सम्मेलन में व्यालार रवि ने कहा था कि भारत उड्डयन सुरक्षा से सम्बंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर रहा है।

हवाईअड्डे की सुरक्षा बढ़ाने में गृहमंत्रालय और खुफिया विभाग की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही इससे सम्बंधित विभिन्न प्रस्तावों की सलाह को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+