बंधक प्रकरण: मलकानगिरी रवाना हुए मध्यस्थ
दोनों मध्यस्थ जी. हरगोपाल व दंडपाणि मोहंती राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से मलकानगिरी रवाना हो गए हैं।
एक सूत्र ने बताया, "हेलीकॉप्टर उन्हें कोरापुट पहुंचाएगा, जहां से वे नक्सलियों से बातचीत के लिए अज्ञात स्थल पर जाएंगे।"
कृष्णा लगातार आठवें दिन गुरुवार को भी नक्सलियों की गिरफ्त में हैं जबकि उड़ीसा सरकार ने शाम तक उनकी रिहाई कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अपहर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए गुरुवार शाम तक की समय सीमा तय की थी।
नक्सलियों ने 16 फरवरी को कृष्णा के साथ अपहृत किए गए जूनियर इंजीनियर पबित्र मोहन माझी को बुधवार को रिहा करने के कुछ घंटों बाद कुछ और नक्सली नेताओं को रिहा करने की नई शर्ते रख दी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications