राजस्थान में युवक कांग्रेस नेता की हत्या
पुलिस के मुताबिक सियाग को तीन गोलियां लगीं। उनके सिर, पीठ और पेट में एक-एक गोली लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "वह (सियाग) गंगाशहर में एक दुकान के बाहर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी चार लोग बोलेरो कार से आए, उन्होंने दुकानदार को पीटा और सियाग पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "कम से कम छह राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से सियाग को तीन गोलियां लगीं और उनकी मौत हो गई।"
पुलिस ने इस घटना में भूमि या शराब माफिया का हाथ होने की आशंका जताई है। इस बीच जिले से बाहर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की जांच जारी है। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया है।
राज्य युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गोदारा ने इस घटना की निंदा की है तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications