सिर्फ राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों को क्यों बनाया गया निशाना : कलमाडी
कलमाडी ने यहां संवादाताओं से कहा, "मुझे ताज्जुब इस बात की है कि जांच एजेंसियां राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के अधिकारियों को क्यों बुलाती हैं। इस सम्बंध में कोई भी निर्णय व्यक्तिगत स्तर पर नहीं लिया गया। निर्णय लेने के लिए वित्तीय समिति, उप वित्तीय समिति और कार्यकारिणी समिति कार्य कर रही थी। केंद्र सरकार के सचिवालय भी निर्णय लेने वाले निकाय के हिस्से थे।"
उन्होंने कहा, "सभी समितियां सामूहिक रूप से निर्णय लेती थीं, कोई भी निर्णय किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिया गया, तब सिर्फ आयोजन समिति के अधिकारियों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।"
कलमाडी राष्ट्रीय खेलों के सिलसिले में बुधवार रात यहां पहुंचे। उनके शनिवार को होने वाले समापन समारोह में भाग लेने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि कलमाडी के सहयोगी ललित भनोट और वी.के. वर्मा की राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तारी हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications