शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 546 अंक नीचे (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 43.21 अंकों की गिरावट के साथ 18,135.12 पर खुला। सेंसेक्स ने 18,135.12 के ऊपरी और 17,559.70 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ एक शेयर हीरो होंडा (1.61 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (7.54 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (6.20 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (5.43 फीसदी), जिंदल स्टील (5.37 फीसदी) और एलएंडटी (4.94 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 28.60 अंकों की गिरावट के साथ 5,408.75 पर खुला। निफ्टी ने 5,423.40 के ऊपरी और 5,242.50 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 190.84 अंकों की गिरावट के साथ 6,367.79 पर और स्मॉलकैप 222.37 अंकों की गिरावट के साथ 7,814.04 पर बंद हुए।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग (3.97 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.89 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.77 फीसदी), वाहन (3.52 फीसदी) और रियल्टी (3.48 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 651 शेयरों में तेजी और 2217 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 93 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications