भनोट ने कहा, कुछ गलत नहीं किया
राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में घपले के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया था। उन्हें गुरुवार को मामले की जांच कर रही सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया।
अदालत में पेश होने से पहले उन्होंने कहा, "हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। बोर्ड की ओर से सभी फैसले सामूहिक रूप से लिए गए। सच सामने आ ही जाएगा।" पूरे मामले में मीडिया की भूमिका पर उंगली उठाते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया ने मामले को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।
सीबीआई ने बुधवार को भनोट के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के महानिदेशक वी. के. वर्मा को भी गिरफ्तार किया था। दोनों पर 3 अक्टूबर, 2010 को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह से 14 अक्टूबर, 2010 को समापन समारोह तक समय बताने वाले एक उपकरण के लिए ठेका देने में भ्रष्टाचार का आरोप है। इसके लिए उन्होंने स्विट्जरलैंड की एक कम्पनी को 1.07 अरब रुपये का ठेका दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications